Friday, August 31, 2018

अगर आपको और भी दिखना है सुन्दर तो इस चीज का करे ऐसे प्रयोग


पका हुआ केला निश्चित ही एक प्रसिद्ध फल है जो सभी मौसम में उपलब्ध होता है। केला एक स्वस्थ फल होता है जिसमे विटामिन A,B,C और E का समावेश होता है और साथ ही पोटैशियम, जिंक और आयरन का भी समावेश होता है। केले को अपने दैनिक आहार में शामिल करे और अपने स्वास्थ को स्वस्थ बनाये। क्या आप जानते हो, की केले को सुंदरता की सामग्री की तरह कैसे उपयोग किया जा सकता है? 







आइये जाने केले का उपयोग हम सुंदरता बढ़ाने के लिये कैसे कर सकते है :-

1-  आधा पका हुआ केला ले, उसे मसल दे, और अपने चेहरे और गर्दन पर लगाये उसे 20 से 30 मिनटों तक लगा रहने दे। बाद में उसे हल्के गुनगुने पानी से धो ले। रुखी त्वचा के लिये ये नमी प्रदायक क्रीम की तरह होगा। यदि आपकी त्वचा बहोत ही रुखी और सुखी है तो आप उसमे शहद भी मिला सकते हो। केला चेहरे पर आये काले धब्बो को हटाने में भी सहायक है। 



2-  सूजी हुई आखो को अब अलविदा कहे। आधे केले को अच्छी तरह मसले और उसे अपनी सूजी हुई आँखों पर लगाये। 10 से 15 मिनटों तक एक जगह बैठे रहे, बाद में इसे ठंडे पानी से धो ले। आपकी सुजन गायब हो जाएगी। 



3-  पके हुए केले को अच्छी तरह मसले, उसमे 4 चम्मच निम्बू का रस डाले और अच्छी तरह मिलाये और मिश्रण को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाये। फिर कुछ समय बाद गुनगुने पानी से धो ले। आपको इससे निखरती त्वचा मिलेगी। यह फेस मास्क धब्बो और दागो को कम करने में सहायक होगा। 



4-  पके हुए मसले केले में शक्कर मिलाये और उसे अपने चेहरे पर लगाकर, अच्छी तरह मसाज करे। बाद में अपने चेहरे को धो ले। यह आपके लिये प्राकृतिक स्क्रब क्रीम की तरह काम करेगा। केला प्राकृतिक नमी प्रदायक क्रीम की तरह काम करता है और शक्कर डेड सेल्स को हटाने में सहायक है। 





5-  अवोकेडो और केले की अच्छी तरह मसले, उसे अपनी त्वचा पर लगाये और 30 मिनटों तक लगा रहने दे। बाद में उसे धो ले। यह पैक आपके लिये चेहरा का बुढ़ापा कम करने वाली क्रीम की तरह काम करेगा। 



                                            

वजन घटाने में ये फल है सबसे ज्यादा फायदेमंद

पपीता एक ऐसा फल है जो आपको कहीं भी आसानी से मिल जाएगा। अगर आपके घर के सामने कुछ जमीन है तो आप इसका पेड़ भी लगा सकते हैं। ये एक ऐसा फल है जिसे कच्चा होने पर भी इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसका छिलका बेहद मुलायम होता है जो आसानी से उतर जाता है। इसे काटने पर इसके भीतर कई छोटे-छोटे काले रंग के बीज होते हैं। स्वास्थ्य के लिहाज से ये एक बहुत ही फायदेमंद फल है। 







1-  कोलेस्ट्रॉल कम करन में सहायक

पपीते में उच्च मात्रा में फाइबर मौजूद होता है। साथ ही ये विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स से भी भरपूर होता है। अपने इन्हीं गुणों के चलते ये कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में काफी असरदार है। 






2-  वजन घटाने में

एक मध्यम आकार के पपीते में 120 कैलोरी होती है। ऐसे में अगर आप वजन घटाने की बात सोच रहे हैं तो अपनी डाइट में पपीते को जरूर शामिल करें। इसमें मौजूद फाइबर्स वजन घटाने में मददगार होते हैं। 






3-  रोग प्रतिरक्षा क्षमता बढ़ाने में

रोग प्रतिरक्षा क्षमता अच्छी हो तो बीमारियां दूर रहती हैं। पपीता आपके शरीर के लिए आवश्यक विटामिन सी की मांग को पूरा करता है। ऐसे में अगर आप हर रोज कुछ मात्रा में पपीता खाते हैं तो आपके बीमार होने की आशंका कम हो जाएगी। 





4-  आंखों की रोशनी बढ़ाने में

पपीते में विटामिन सी तो भरपूर होता ही है साथ ही विटामिन ए भी पर्याप्त मात्रा में होता है। विटामिन ए आंखों की रोशनी बढ़ाने के साथ ही बढ़ती उम्र से जुड़ी कई समस्याओं के समाधान में भी कारगर है। 






5-  पाचन तंत्र को सक्रिय रखने में

पपीते के सेवन से पाचन तंत्र भी सक्रिय रहता है। पपीते में कई पाचक एंजाइम्स होते हैं। साथ ही इसमें कई डाइट्री फाइबर्स भी होते हैं जिसकी वजह से पाचन क्रिया सही रहती है। 






6-  पीरियड्स के दौरान होने वाले दर्द में

जिन महिलाओं को पीरियड्स के दौरान दर्द की शिकायत होती है उन्हें पपीते का सेवन करना चाहिए। पपीते के सेवन से एक ओर जहां पीरियड साइकिल नियमित रहता है वहीं दर्द में भी आराम मिलता है। 







                                       

Thursday, August 30, 2018

अगर आप चाहते है की आपकी त्वचा रहें हरदम चमकती और सॉफ्ट तो करे इसका उपयोग


हर मौसम में आपकी त्वचा खिली-खिली रहे, तो एलोवेरा सबसे अच्छा विकल्प हो सकता है। विशेषकर गर्मियों में तो एलोवेरा रामबाण का काम करता है। यह त्वचा को मॉइस्चर ही नहीं करता, बल्कि मौसमी प्रभाव से त्वचा की सुरक्षा भी करता है। सनबर्न हो या शुष्क त्वचा, सारी समस्याओं को चुटकियों में दूर करता है एलोवेरा




क्लींजर भी है एलोवेरा :-



क्या आप जानते हैं कि एलोवेरा स्किन क्लींजर का भी काम करता है। तभी तो इसका इस्तेमाल मुंहासों और चेहरे के दाग-धब्बों को दूर करने के लिए किया जाता है।



रोजाना एलोवेरा का एक छोटा टुकड़ा ले और इसे थोड़े पानी में उबालें। इसके बाद इसे शहद के साथ मिक्सी में पीसें। इस गाढ़े पेस्ट को मुंहासों पर 15 मिनट तक लगाएं। फिर देखिए इसका जादू।

खोने न दें नमी :-



यदि आपकी त्वचा शुष्क है, तो एलोवेरा से अच्छा और क्या हो सकता है आपके लिए। यदि नित्य इसके रस को चेहरे पर लगाएं, तो त्वचा की नमी बरकरार रहेगी। साथ ही इससे स्किन में कसाव भी आता है।

झुर्रियां नहीं सताएंगी :-

तेज धूप की वजह से चेहरे पर असमय झुर्रियां दिखने लगती हैं। मगर आप इसे रोक सकते हैं, एलोवेरा जेल से चेहरे की मालिश करके। इसका रस त्वचा में कसाव लाता है। वहीं इसमें मौजूद विटामिन-सी आैर ई त्वचा को अंदर से पोषित कर निखार लाने का काम करते हैं।
ज्यादा देर तक धूप में रहने से सनबर्न की समस्या होती है। खासकर गर्मियों में यह समस्या बढ़ जाती है। इससे स्किन पर कालापन आ जाता है। कभी-कभी तो त्वचा में जलन भी होने लगती है। ऐसा होने पर एलोवेरा जेल से चेहरे की मालिश करना अच्छा रहता है।

ब्यूटी प्रोडक्ट में भी एलोवेरा :-

एलोवेरा का सबसे बड़ा फायदा है कि इसका कोई अतिरिक्त प्रभाव नहीं होता। अगर आप इसके नेचुरल रूप में ही इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तो भी यह फायदेमंद ही है।




इतने सारे फायदों को देखते हुए बाजार में ऐसे कई सारे ब्यूटी प्रोडक्ट भी आने लगे हैं, जो एलोवेरायुक्त हैं। अगर आप भी इस तरह का कोई प्रोडक्ट खरीदने जा रही हैं, तो सबसे पहले अपनी त्वचा की प्रकृति जान लें। फिर सही प्रोडक्ट खरीदें। 




                         

बहुत सी बीमारियों का खात्मा करता है एक नींबू

आइये जाने कौन -कौन सी बीमारियों का खात्मा करता है नींबू :- 


  • बदहजमी होने पर नींबू काटकर उसमें काला नमक लगाकर चूसने से बदहज़मी से आराम मिलता है।



  • जिन लोगों को भूख कम लगती है व पेट दर्द की शिकायत रहती है उन्हें नींबू की फांक में काला या सेंधा नमक लगाकर उसको तवे पर गर्म करके चूसने से दर्द में आराम होता है और भूख भी खुलकर लगती है।



  • चक्कर या उल्टी आने पर नींबू के टुकडे पर काला नमक, काली मिर्च लगाकर खाने से चक्कर आने बंद हो जाते हैं और उल्टी भी बंद हो जाती है।




  • एक गिलास पानी में एक नींबू का रस निचोडकर उसमें एक चम्मच चीनी मिलाकर पीने से हैज़ा रोग भी ठीक हो जाता है।


  • नींबू के पत्तों के रस और शहद की बराबर मात्रा में मिलाकर पीने से 10-15 दिनों में पेट के कीड़े मर जाते हैं। और नींबू के बीजों के चूर्ण की फांक लेने से पेट के कीड़े नहीं रहते।



  • नींबू के पत्तों के रस को नाक से सूंघने से हमेशा सिरदर्द रहने की शिकायद से आराम मिलता है।




  • नींबू का रस निकालकर नाक में पिचकारी देने से नाक से खून गिरने (नकसीर) की समस्या बंद हो जाती है।


  • चुटकी भर हींग को नींबू में मिलाकर चूसने से मिर्गी रोग में भी लाभ होता है।




  • नींबू का रस व शहद मिलाकर मसूड़ों पर मलते रहने से उनसे रक्त आना बंद हो जाता है और पीपपन भी दूर होता है।



  • नींबू में फिटकरी का चूर्ण भरकर खुजली वाली जहग पर धीरे से रगड़ने पर खुजली बंद हो जाती है।






                                       

Wednesday, August 29, 2018

गुणों की खान है नींबू आइये जाने कैसे

नीबू का नियमित सेवन सेहत के लिहाज से बेहद लाभकारी है। विटामिन सी से भरपूर नीबू शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के साथ ही एंटी आक्सीडेंट का काम भी करता है। नींबू एक ऐसा फल है जिसकी खुशबू  से ही ताजगी का अहसास होने लगता है। नींबू किसी भी रूप में गुणकारी ही होता है, फिर चाहे आप इसे सेहत के लिए उपयोग करें या सुंदरता के लिए।







तो चलिये जानते हैं क्या हैं नींबू के फायदे :-

आहार विशेषज्ञ बताते हैं कि किसी भी अन्य फल के मुकाबले नीबू में विटामिन सी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है। यह एंटी आक्सीडेंट की तरह काम करता है और कोलेस्ट्राल भी कम करता है। साक्षी ने कहा कि नीबू में मौजूद विटामिन सी और पोटेशियम घुलनशील होते हैं, जिसके चलते ज्यादा मात्रा में इसका सेवन भी नुकसानदायक नहीं होता। रक्ताल्पता से पीडि़त मरीजों को भी नीबू के रस के सेवन से फायदा होता है। यही नहीं, नीबू का सेवन करने वाले लोग जुकाम से भी दूर रहते हैं।






                              

आइये जाने चेहरे की सुन्दरता कैसे बढ़ायेगा नींबू

कई महिलाएं यह नहीं जानती की नींबू का उपयोग चेहरे पर कैसे किया जाना चाहिये। नींबू एक ब्‍लीचिंग एजेंट है जिसे चेहरे पर लगाने से आपके चेहरे में रौनक आएगी और सभी दाग-धब्‍बे दूर हो जाएंगे। अगर आपको भी अपने चेहरे को साफ बनाना है तो यहां पर जानिये कि नींबू को प्रभावकारी तरीके से कैसे प्रयोग किया जा सकता है। 



1-  गोरी त्‍वचा पाने के लिये :- 





नींबू को स्‍लाइस में काटिये और उसे सीधे अपने चेहरे पर रगडिये। 30 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। अगर चेहरा ड्राई हो जाता है तो मॉइस्‍चराइजर लगाएं। ऐसा रोजाना करने से आपका चेहरा गोरा हो सकता है।

2-  लेमन स्‍प्रे:-





 अगर आपकी त्‍वचा संवेदनशील है तो उस पर नींबू सीधे लगाने के बजाए उसका रस पानी के साथ मिक्‍स कर के उसे स्‍प्रे के रूप में लगाएं। इस स्‍प्रे से अपने चेहरे को रोजाना धोएं।

3-  लेमन एक्‍सफोलिएशन:- 





एक कटोरी में नींबू का रस, 1 चम्‍मच ब्राउन शुगर और 1 अंडे का सफेद भाग मिक्‍स कर के पेस्‍ट बनाएं। इस पेस्‍ट को अपने चेहरे पर गोलाई में रगडिये और डेड स्‍किन को साफ कीजिये।

4-  लेमन लोशन :- 





लेमन लोशन बनाने के लिये ग्‍लीसरीन के तीन भाग में नींबू के रस का दो भाग मिलाइये।

5-  लेमन फेस मास्‍क :-


नींबू का रस, टमाटर का रस, खीरे का रस और चंदन पाउडर को एक साथ मिक्‍स कर के पेस्‍ट बनाएं। इस फेसपैक को चेहरे पर लगाएं और 20 मिनट के बाद चेहरे को धो लें। इससे आपका चेहरा अत्‍यधिक साफ हो कर चमकने लगेगा।


                             

नींबू के 5 ऐसे फ़ायदे जिनको जानकर आप रह जायेंगे दंग

आयुर्वेद में नींबू के बहुत से फायदे बताये गए हैं जो हमारे स्वास्थ्य व सुन्दरता के बहुत ही लाभकारक हैं। यह विटामिन सी और पोटैशियम का एक बहुत ही अच्छा प्राकृतिक स्त्रोत है। 
नींबू पैर से लेकर सिर तक के बहुत से रोग ठीक करने की ताकत रखता है। इसीलिये आयुर्वेद में इसे अमृतफल कहा गया है। 




आइये आज जानते हैं नींबू के 5 फायदे जो आपके लिये बहुत काम के हो सकते हैं : -



1- बालों के लिए :-




बालों के झड़ने की समस्या नींबू के प्रयोग से बहुत जल्दी ठीक होती है क्योंकि नींबू में विटामिन सी, आयरन, कैल्सियम आदि सभी आवश्यक तत्त्व होते हैं। इनसे सिर की त्वचा पर स्थित बालों की जड़ें मज़बूत हो जाती हैं और बाल गिरना बंद हो जाते हैं। 

1/2 कटोरी नींबू का रस लीजिये। इसमें 1/2 कटोरी प्याज का रस मिला लीजिये। इससे बालों की जड़ों में अच्छी तरह मालिश करके आधे घंटे के लिये छोड़ दीजिये। फिर पानी से धो लीजिये। इसे रोज़ाना करने से कुछ ही दिनों में बाल झड़ना बंद हो जाते हैं। 


2- चेहरे की सुन्दरता के लिए :-




सुन्दर चेहरा सभी चाहते हैं और चेहरे की ये सुन्दरता नींबू से आपको बहुत जल्दी मिल सकती है। 

आधा कप नींबू का रस लीजिये। इसमें बराबर मात्रा में खीरे का रस मिलाइये। एक अंडा भी इसमें मिला लीजिये। साथ ही आधा कप गुलाबजल और आवश्यकतानुसार मिल्क पाउडर मिलाकर पेस्ट बना लीजिये। इसे चेहरे पर लगाकर 2 घंटे के लिये छोड़ देना चाहिये और फिर हल्के गर्म पानी से चेहरा धो लेना चाहिये। इससे कुछ दिनों में ही चेहरा सुन्दर होकर दमकने लगता है। 


3- पेट की गैस के लिए :-




पेट में गैस किसी भी कारण से क्यों ना हो, नींबू का रस पाचन तंत्र को ठीक करके पेट की गैस को कारण सहित नष्ट कर देता है। 

पेट की गैस के लिये 1 चम्मच नींबू का रस लीजिये। अदरक को कूट कर रस निकाल लीजिये और आधा चम्मच अदरक का रस नींबू के रस में मिला लीजिये। इसे रोज़ाना सुबह शाम भोजन के आधा घंटा पहले पीना चाहिये। 
नींबू के इस प्रयोग से कुछ ही दिनों में पेट की गैस का रोग ठीक हो जाता है। 


4- मोटापे के लिए :-




पाचन तंत्र में जमा हुई चिकनाई और मल आदि मोटापे के मुख्य कारणों में से एक है। नींबू का रस इस चिकनाई और मल को साफ़ करके शरीर से बाहर निकाल देता है, जिससे मोटापा दूर होता है। 

1 ग्लास पानी में आधा नींबू निचोड़ लीजिये। इसमें 1 चुटकी काली मिर्च पाउडर मिला लीजिये। इसे रोज़ाना सुबह खाली पेट पीना चाहिये। इससे जल्दी ही मोटापा दूर हो जाता है। 


5- थकान और कमजोरी के लिए :-





नींबू थकान दूर करके शरीर में शक्ति और स्फूर्ति भर देता है। 

1/2 ग्लास पानी में 1 नींबू का रस डाल दीजिए। इस पानी में 25 ग्राम किशमिश डालकर रात भर भीगने दीजिये। सुबह किशमिश को इसी पानी में अच्छी तरह मैश कर लीजिये और फिर इस पानी को छान लीजिये। नींबू किशमिश का यह पानी दिन में 2 बार में पीना चाहिये। इससे शरीर में थकान और कमज़ोरी दूर होकर शक्ति और स्फूर्ति बढती है।