Tuesday, August 28, 2018

जाने कैसे है खूबसूरती में फायदेमंद नींबू

अगर आप खूबसूरती की सभी जरूरतों को पूरा करने वाली सामग्री ढूँढ रहे है, तो नींबू से अच्छा क्या हो सकता है? नींबू के सौंदर्य लाभ के बारे में आपने पहले भी सुना ही होगा जैसे, नींबू से ताजा रस निकालकर उसे संक्रमित क्षेत्र पर लगाने के बाद चिकनी, कोमल और बेदाग त्वचा प्राप्त होगी।




नींबू बहुत आसानी से उपलब्ध होता है और यह खट्टा फल विटामिन सी, विटामिन बी, फॉस्फोरस और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर है। इस फल का अम्ल त्वचा के लिये अच्छा है और आपकी खूबसूरती को बढ़ाने बहुत मददगार है।




नींबू का रस फलो के अम्ल और प्राकृतिक चीनी से भरपूर है। नींबू के रस में पाये जाने वाले पोषक तत्व आपकी त्वचा और स्वास्थ्य को बढ़ाने में सहायता कर सकते है। यह अंदर से स्वास्थ्य और बाहर से आपकी त्वचा की देखभाल करते है।






नींबू का प्राकृतिक अम्ल मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाता है, उम्र के चिन्हों, अन्‌चाही झुर्रियों को हल्का करता है और बदरंग चेहरे को साफ करता है। अम्लता तैलीयता को सोखती है और प्राकृतिक तेल के संतुलन को हटाये बिना छिद्रों को साफ करता है।





                               
                    

No comments:

Post a Comment