Thursday, September 20, 2018

आइये जाने घर में मनी प्लांट रखने का सही तरीका


वास्तुशास्त्र में हर पौधे के लिए एक दिशा निर्धारित है। अगर सही दिशा में पौधा लगाया जाए तो उससे घर में सुख-शांति आदि आती है। वहीं गलत दिशा में लगाए पौधे फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकते हैं। कहा जाता है कि घर में मनी प्लांट लगाने से धन और सुख-समृद्धि आती है। लेकिन गलत दिशा में रखे मनी प्लांट की वजह से आपको नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।




आइए जानते है इससे जुड़ी कुछ बातें :-



मनी प्लांट को कभी भी पूर्व-दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए। पूर्व-दक्षिण दिशा अग्नि की दिशा मानी जाती है। इस दिशा में मनी प्लांट रखना अच्छा नहीं माना जाता।



पूर्व-उत्तर दिशा तत्व जल और दक्षिण-पश्चिम दिशा तत्व पृथ्वी का माना जाता है। मनी प्लांट का संबंध दोनों तत्व है इसलिए इन दिशाओं में मनी प्लांट रखना शुभ होता है।




वहीं कहा जाता है कि अगर मनी प्लांट की बेले जमीन पर फैली हो तो वह पनपता नहीं है। ध्यान रखें कि इसकी बेले जमीन पर फैले नहीं इन्हें उपर बांध के रखें।



                             

No comments:

Post a Comment