Friday, September 7, 2018

अगर आप के घर में है तुलसी का पौधा तो भूलकर भी न करें ये काम नहीं तो आप हो जाएंगे कंगाल


हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे को जो स्थान प्राप्त है, वह किसी और पौधे को नहीं। तुलसी के पौधे का घर में होना सौभाग्य का प्रतीक है। जिस घर में तुलसी का पौधा होता है उस घर में सुख-समृद्धि हमेशा बनी रहती है। घर में तुलसी के पौधे को लगाने के अपने-अपने उद्देश्य होते हैं। कोई इसे पूजा करने के लिए घर में लगाता है तो कोई इसे इसके औषधीय गुणों को ध्यान में रखकर लगाता है। 



आज हम आपको बताएँगे कि यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो आपको तुलसी के पौधे के साथ भूलकर भी ये गलतियाँ नहीं करनी चाहिए। 

तुलसी के पत्ते कब तोड़ें और कब नहीं :-



अक्सर हम तुलसी के पौधे को एक साधारण पौधा मानकर उसके पत्ते किसी भी दिन या किसी भी समय तोड़ लेते हैं। तुलसी का पौधा कोई साधारण पौधा नहीं है। तुलसी के पत्तों को तोड़ते समय हमें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। कुछ ऐसे दिन हैं जिनमें तुलसी के पत्तों को तोड़ना वर्जित है।



रविवार, एकादशी के दिन, सूर्य या चन्द्र ग्रहण के समय तथा रात में तुलसी के पत्तों को भूलकर भी नहीं तोड़ना चाहिए। इसके अतिरिक्त बिना किसी उपयोग के तुलसी के पत्तों को कभी नहीं तोड़ना चाहिए। बिना किसी प्रयोजन के तुलसी के पत्तों को तोड़ना पाप माना गया है।

तुलसी के पत्तों को चबाना नहीं चाहिए :-



कभी-कभी प्रसाद के रूप में तुलसी के पत्तों को ग्रहण करना पड़ता है। प्रसाद के रूप में तुलसी के पत्तों को ग्रहण करते समय एक बात का ध्यान अवश्य रखें। तुलसी के पत्तों को कभी भी चबाकर ग्रहण न करें। तुलसी के पत्तों को बिना चबाए ऐसे ही निगल जाएँ।



वैज्ञानिकों के अनुसार तुलसी के पत्तों में पारा धातु के तत्व मौजूद होते हैं, जो कि दाँतों के लिए नुकसानदायक होते हैं। यही कारण है कि तुलसी के पत्तों को कभी भी चबाना नहीं चाहिए।

इनकी पूजा में न करें तुलसी के पत्तों का प्रयोग :-



वैसे तो तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र पौधा है। तुलसी के पौधे का प्रयोग हर प्रकार के पूजा-पाठ में होता है लेकिन शिव-पूजन तथा गणेश-पूजन में कभी भी तुलसी के पत्तों का प्रयोग नहीं करना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपको इसका नकारात्मक फल प्राप्त हो सकता है।

तुलसी का पौधा सूखने का कारण :-



यदि आपके घर में लगा तुलसी का पौधा सूख जाए तो उसे तुरन्त अपने घर से हटा देना चाहिए। सूखा हुआ तुलसी का पौधा कदापि घर में नहीं होना चाहिए। सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में होने से घर में होने वाली बरकत पर बुरा असर पड़ता है।



शास्त्रों में सूखा हुआ तुलसी का पौधा घर में होना अशुभ माना गया है। सूखे हुए तुलसी के पौधे को किसी पवित्र नदी या जलाशय में प्रवाहित कर देना चाहिए। इसके साथ ही दूसरा स्वस्थ तुलसी का पौधा घर में लगा देना चाहिए।

तुलसी के पौधे की पूजा रोज करें :-



यदि आपके घर में तुलसी का पौधा है तो प्रतिदिन शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे देशी घी का दीपक अवश्य जलाएँ। ऐसी मान्यता है कि जो लोग शाम के समय तुलसी के पौधे के नीचे देशी घी का दीपक जलाते हैं, उनके ऊपर महालक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है।

तुलसी के पौधे के आस-पास रखे साफ़-सफाई :-



तुलसी के पौधे के आस-पास गन्दगी बिलकुल नहीं होनी चाहिए। तुलसी का पौधा बहुत ही पवित्र पौधा है। आस-पास गन्दगी होने से यह सही तरीके से बृद्धि नहीं कर पाता है। इसके आस-पास उसी तरह से साफ़-सफाई रखें, जैसे आप अपने पूजा घर में रखते हैं।



तुलसी के पौधे की एक विशेषता यह है कि यह आपके आने वाले बुरे समय के बारे में आपको पहले से ही संकेत दे देता है। जब भी घर में कुछ बुरा होने वाला होता है तो सबसे पहले उस घर में तुलसी का पौधा सूख जाता है। इस तरह तुलसी का पौधा  घर में आने वाली मुसीबत का संकेत दे देता है। कभी-कभी तुलसी के पौधे का मुरझाना किसी रोग की वजह से भी हो सकता है, इसलिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है।







                      

No comments:

Post a Comment